अंडरग्राउंड सुरंगों में भयानक प्राणियों का सामना: नारको फॉरेस्ट की खूनी दास्तान (Part 4)


वो काफी जोखिम भरा लग रहा था खासकर पिस्तौल से लेकिन मैं समझ गया कि उसे निशानेबाजी का अनुभव था. फिर उस दूरी से rifle के बिना कभी fire नहीं करता और खासकर जहाँ एक बंधक हो बंधक का सर उड़ने का खतरा बहुत ज्यादा था इससे मुझे उसके नियंत्रण. जोखिम लेने की मानसिकता पर सवाल उठा।

वो प्राणी एक पल के लिए लड़के का हाथ पकड़े खड़ा रहा। उसका आधा नष्ट हुआ सर हवा में खून की फुहारे उगलता रहा और फिर धीरे से वो जमीन पर गिर पड़ा। कोने में बैठा वो राक्षस इससे आग बबूला हो उठा। उसने एक भयानक चीख निकाली जो शक्तिशाली ध्वनि तरंगों में फैलती हुई कभी ऊँची, कभी नीची हो रही थी। वो स्टीम रिसेल की एक गहरी विकृत आवाज जैसी थी। मैं बंदूक छोड़कर कानों को ढकना चाहता था। वो चीख गोलियों की आवाज से भी ज्यादा तेज थी।

और सबसे भयानक बात, वो राक्षस अब खड़ा हो चुका था। वो देखने में मोटा और धीमा लगता था, लेकिन वो हम सभी की उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज निकला। उसका पेट बहुत बड़ा था लेकिन वो एक बिल्ली की तरह फुर्तीला था। वो अपने छह पैरों पर खड़ा हुआ, उसके शाखाओं जैसे पैर एक कीड़े की तरह तेजी से आगे बढ़े, लेकिन वो हमारी और नहीं भाग रहा था। वो गोलियों से दूर एक विशाल प्रवेश द्वार की ओर जा रहा था। जाते-जाते उसने अपने अमानवीय रूप से लंबे और पतले हाथों से लड़के को पकड़ लिया। मुझे डर था कि वो अपना विशाल मुँह खोलेगा और उसे अंदर झोंक देगा और फिर हम उसे कभी नहीं देख पाएँगे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वो भयानक चीख मारते हुए गायब हो गया।

कानों में गोलियों की गूँज और उस राक्षस की चीखों से इतने भन्ना गए थे कि मुझे डर था कहीं मैं बहरा तो नहीं हो गया। Sam मेरे सामने खड़ा था, होंठ हिला रहा था। मैं समझ नहीं पा रहा था वो क्या कह रहा है। मैंने उससे चिल्लाकर पूछा कि वो क्या कह रहा है। तभी उसने कहा हमें उस लड़के का पीछा करना होगा, हमें उसे बचाना होगा।

मैं जानता था कि वो सही था। एक जीवित बंधक का होना स्थिति को पूरी तरह बदल देता था। हमारा कोई backup नहीं था और मदद के लिए call करने का कोई रास्ता नहीं था। हमें खुद ही उसे बचाना होगा। ये एक पागलपन भरा प्रस्ताव था क्योंकि यहाँ के प्राणी हमसे कहीं ज्यादा संख्या में थे, लेकिन एक बंधक को मरने देना कोई विकल्प नहीं था। हमारे पास no mobiles में और गोला बारूद था। मैंने अपनी जेबें एक्स्ट्रा स्लग से भर ली थी, लेकिन मैंने इस स्थिति की उम्मीद नहीं की थी। सैम भी शायद ऐसी ही स्थिति में था।

हमारे सामने दो विकल्प थे: वापस जाकर जितना हो सके गोला बारूद लाना और शायद उस बंधक को खो देना, या दूसरा आगे बढ़ना और सारा गोला बारूद खत्म होने का जोखिम उठाना। जो किसी भी हाल में जोखिम भरा था क्योंकि हमें नहीं पता था कि इन सुरंगों में ऐसे कितने प्राणी रहते हैं। मैंने देखा कि यही विचार शैम के दिमाग में भी चल रहे हैं जब उसने snow की ओर देखा और फिर सुरंगों की ओर। मैंने आगे बढ़ने का इशारा करते हुए कहा, "हम उस लड़के को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते।"

Johnson पहले ही आगे भाग चुकी थी और हमें उसके साथ रहने की दौड़ना पड़ा। हम उन अंडों के पास से भागे। कुछ खाली थे तो कुछ जीवित प्राणियों से फड़क रहे थे। मैंने देखा कि मेरे नजदीक वाला अंडा खूनी नसों से धड़क रहा था। उसकी पतली चमकदार छल्ली के अंदर एक विकराल कीड़े जैसी आकृति का प्रतिबिंब दिख रहा था। वो मरोड़े खा रहा था, अपने छह पैरों से उस झिल्ली को धक्का दे रहा था।

कितने और पहले ही फुट चुके थे ये सब कब से चल रहा था? हमने हैडलैब्स चलाए और सुरंग में दौड़े। सैम और मैं सबसे पीछे थे। मैं बीच-बीच में पीछे देखता लेकिन अभी तक कोई हमारा पीछा नहीं कर रहा था। वो राक्षस अब भी चीख रहा था लेकिन उसकी आवाज काफी दूर और मंद हो चुकी थी।

मेरी रूह काँप गयी जब मैंने चारों ओर से दर्जनों जवाबी चीखें सुनी, अलग-अलग सुरंगों से जो इस मुख्य सुरंग से निकलती थी। कुछ बहुत दूर से आ रही थी, मुश्किल से सुनाई दे रही थी, लेकिन कुछ बहुत नजदीक लग रही थी। मैंने उस लड़के की चीख भी सुनी, हालांकि वो धीरे-धीरे धीमी पड़ रही थी। हमने और तेज़ दौड़ने की कोशिश की, लेकिन इंसान के दो पैर उस छह पैरों वाले राक्षस के आगे क्या कर सकते थे?

सुरंग खाली लग रही थी। वो अजीब सी फफूंद यहाँ भी हर जगह उग आई थी। अब हमें head lamp की जरुरत भी नहीं थी, हालांकि सुरंग में इतने मोड़ और इतनी शाखाएँ थी कि दूर तक देखना मुश्किल था। हर सौ feet पर एक नई दीवार आ जाती, कभी दाएँ तो कभी बाएँ मुड़ती। जब हम दौड़ रहे थे, मैंने कुछ छोटी सुरंगों से लाल आँखों की चमक देखी, लेकिन जब मैंने गंध तानी तो वो गायब हो गयी।

अब उन राक्षसों की चीखें धीमी पड़ चुकी थी और एक डरावनी खामोशी कोहरे की तरह छा गई थी। हम सभी एक चौराहे पर रुक गए थे जहाँ एक सुरंग पाएं और एक दाएं जाती थी और मुख्य मार्ग सीधा आगे बढ़ता था। खुशकिस्मती से, अभी तक मुख्य मार्ग नहीं छोड़ा था, इसलिए वापस जाना आसान होना चाहिए था।

वहाँ नीचे साँस लेना भी मुश्किल हो रहा था। हम पहाड़ों की गहराई में उतर चुके थे, जो आग टिकटिक महासागर के समानांतर चलते थे। मैंने अपने सारे jackets खोल दिए और टोपी उतार दी, लेकिन फिर भी उबलता हुआ महसूस कर रहा था। मैं देख सकता था कि वो दोनों भी ऐसा ही महसूस कर रहे थे। उनके चेहरों से पसीने की धारा बह रही थी और वो अपने कपड़े उतार रहे थे। उन्होंने कुछ jackets जमीन पर फेंक दी क्योंकि वो भी अब गर्मी नहीं झेल पा रहे थे।

तभी ने कहा, "god damage लगता है हमने उस लड़के को खो दिया है, चलो वापस चलते है और इसकी report करते है। हमें इस इलाके में कहीं ना कहीं satellite phone का signal जरूर मिल जाएगा।" मैंने सोचा कि काश हम ऐसा कर पाते, लेकिन उसी पल मुझे कंपन महसूस हुआ। वो एक छोटे से कंपन से शुरू हुआ, जो लगभग महसूस ही नहीं हो रहा था।

मैंने चारों ओर देखा, बैंगनी रोशनी वाली दीवारें और वो अजीब सी फफूंद जो हर चीज को ढके हुए थी। उस कंपन के तेज होने पर वो दीवारों से अलग होने लगी थी। से ही उनकी जड़ें पत्थर और मिट्टी से अलग हुई, वो तुरंत बुझ गयी। उनकी रोशनी बिलकुल switch off हो गयी। "भूकंप!" मैं चिल्लाया, लेकिन Genson और Sam को ये पहले ही पता था।

हमने सुरक्षित जगह ढूंढनी शुरू की और एक side tunnel में शरण ली जहाँ जमीन ज्यादा स्थिर थी। हमारे पीछे एक विशाल चट्टान गिरी, शायद सैकड़ों साल बाद अपनी जगह से हिली। हम और तेज भागे। अचानक हमारे पीछे ऐसा लगा जैसे पूरी मुख्य सुरंग ढह रही हो। भागते समय छोटे पत्थर मेरे चेहरे और छाती पर लगे, लेकिन जल्द ही पता चल गया कि जो भी फाल्ट लाइन खिसकी थी वो पीछे मुख्य सुरंग के नीचे थी। तनो मिट्टी और पत्थर ढह गए थे। और फिर जैसे अचानक शुरू हुआ था, वैसे ही अचानक रुक भी गया।

कुछ छोटे झटके अभी भी आ रहे थे, लेकिन लग रहा था कि हम सुरक्षित थे। हमने अपने head lamp चलाए और मुख्य सुरंग की ओर लौटे, उम्मीद करते हुए कोई रास्ता जरूर मिल जाएगा। हमें snow mobiles तक पहुँचना था और ज़्यादा ज़रूरी, हमें मदद चाहिए थी। हो सकता है यहाँ और भी बंधक हो।

मैंने पूछा, "so, ठीक है?" ने अपने चेहरे से गंदगी पोछते हुए हाँ कहा। उसके माथे से खून की एक पतली धार बह रही थी। जब हमने मुख्य सुरंग देखी, विशाल चट्टानें हर तरफ बिखरी पड़ी थी। मैंने कहा, "हमें वापस जाने का कोई और रास्ता ढूँढना होगा, ऐसे तो हम वापस नहीं जा सकते।" लेकिन फिर Johnson ने कहा, "

Comments

Popular posts from this blog

चीख के बाद की खामोशी: मेरे रूममेट की मौत

सरोजिनी नगर की एक ऐसी रात जिसे हम भूल नहीं पाएंगे

लखनऊ के गुडम्बा रोड पर भूतों की बारात का सामना: एक सच्ची कहानी